Video: योगी बोले- पहली बार किसानों ने जमीन देने से मना कर दिया था

सीएम योगी ने कहा- मुझे याद है कि जब हमारी कैबिनेट ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए प्रस्ताव पारित किया, तो हमने अधिकारियों को समय-सीमा दी थी कि 100 दिन में जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू हो जाए, लेकिन यह शुरू नहीं हो पाई। मैं वहां गया तो किसानों के साथ बैठक की। करीब 100 किसानों से हमने कहा कि हमें एयरपोर्ट बनाना है, लेकिन वाकई में मुझे यही सुनने को मिला कि हम जमीन नहीं देंगे। मैंने कहा कि आपको एक घंटे का समय दे रहा हूं। यह एयरपोर्ट आपकी तस्वीर बदल देगा, क्योंकि समय सबका आता है,कुछ बन जाते हैं, कुछ बिखर जाते हैं। जो मौके को गंवा देता है, वह बिखर जाता है। आपने मुझ पर विश्वास किया। इसके बाद कार्रवाई युद्धस्तर पर आगे बढ़ी। इसका परिणाम यह है कि 13 हजार एकड़ से अधिक जमीन पर पहले फेज का काम पूरा होकर नया इतिहास रच दिया गया है।

Video: योगी बोले- पहली बार किसानों ने जमीन देने से मना कर दिया था #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 15, 2026, 14:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video: योगी बोले- पहली बार किसानों ने जमीन देने से मना कर दिया था #VaranasiLiveNews