हांसी में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, दूसरे दिन भी सफाई व्यवस्था ठप

हांसी नगर परिषद में सफाई कर्मचारियों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए शहर में सफाई का काम पूरी तरह बंद रखा। कर्मचारियों के काम पर नहीं लौटने से शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित रही। नगर पालिका कर्मचारी संघ जिला हांसी के प्रधान बलजीत ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर प्रशासन को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि रविवार तक मांगें नहीं मानी गईं तो सोमवार से नारनौंद हल्के के सफाई कर्मचारी भी हड़ताल पर चले जाएंगे। इसके बाद पैदा होने वाली स्थिति की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में 3 से 4 महीने से लंबित वेतन का भुगतान, करीब एक साल से लंबित तेल और साबुन की सुविधा तथा पिछली हड़ताल के दौरान कर्मचारियों पर दर्ज मामलों को वापस लेना शामिल है। कर्मचारी नेता सुरेंद्र का आरोप है कि मुख्यमंत्री की ओर से कर्मचारियों पर दर्ज मामलों को वापस लेने के आदेश दिए गए थे, लेकिन स्थानीय स्तर पर इन आदेशों की पालना नहीं हो रही। इसी को लेकर कर्मचारियों में रोष है। कर्मचारियों ने प्रशासन से जल्द मांगों का समाधान करने की मांग की है। वहीं, लगातार दूसरे दिन सफाई कार्य बंद रहने से शहर में सफाई व्यवस्था पर असर पड़ रहा है और आंदोलन बढ़ने पर नारनौंद क्षेत्र भी इसकी चपेट में आ सकता है।

हांसी में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, दूसरे दिन भी सफाई व्यवस्था ठप #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 29, 2026, 09:39 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


हांसी में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, दूसरे दिन भी सफाई व्यवस्था ठप #VaranasiLiveNews