Video: देवकाली बाईपास पर जाम के बीच नगर निगम की गाड़ी का वीडियो वायरल

देवकाली बाईपास चौराहे पर नगर निगम के प्रवर्तन दल की गाड़ी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। आरोप है कि भीषण ट्रैफिक जाम के बीच सरकारी वाहन हूटर बजाते हुए उल्टी दिशा से निकल गया, जबकि आम लोग लंबे समय तक जाम में फंसे रहे। वीडियो में वाहन के यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि आम नागरिकों पर यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाता है, जबकि सरकारी वाहन नियमों की अनदेखी करते नजर आते हैं।

Video: देवकाली बाईपास पर जाम के बीच नगर निगम की गाड़ी का वीडियो वायरल #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 10, 2026, 19:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video: देवकाली बाईपास पर जाम के बीच नगर निगम की गाड़ी का वीडियो वायरल #VaranasiLiveNews