यूपी: पूरा प्रदेश चक्रवाती बारिश की चपेट में, आज इन 42 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; यहां हो सकता है वज्रपात

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। बृहस्पतिवार को पूर्वांचल और तराई के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई। शुक्रवार को बारिश और तेज होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 13 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 29 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। 52 जिलों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। बृहस्पतिवार को शाम तक प्रयागराज में 26, सुल्तानपुर में 20.8, अमेठी में 19.8 और गोरखपुर में 14.2 मिमी बारिश हुई। बाराबंकी, अयोध्या, गाजीपुर, बलिया, सोनभद्र और महराजगंज में भी बारिश हुई। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 25-26 सितंबर को कई इलाकों में अति भारी बारिश हो सकती है। इसका असर 27 सितंबर तक रहेगा। अगले चार दिनों में तापमान चार डिग्री तक गिर सकता है।

#CityStates #Lucknow #UttarPradesh #WeatherInUp #WeatherForecast #WinterInUp #AlertRegardingWinter #WesternDisturbanceInUp #HailstormInUp #RainForecastUp #UttarPradeshWeatherToday #UpRainAlert #ImdUpWeather #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 25, 2026, 01:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




यूपी: पूरा प्रदेश चक्रवाती बारिश की चपेट में, आज इन 42 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; यहां हो सकता है वज्रपात #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #WeatherInUp #WeatherForecast #WinterInUp #AlertRegardingWinter #WesternDisturbanceInUp #HailstormInUp #RainForecastUp #UttarPradeshWeatherToday #UpRainAlert #ImdUpWeather #VaranasiLiveNews