Video: ट्रांसपोर्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित
सरोजनीनगर क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित ट्रांसपोर्ट बार एसोसिएशन कार्यालय में शुक्रवार की शाम नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में एडवोकेट विनोद कुमार तिवारी ने अध्यक्ष पद तथा एडवोकेट राम कुमार सिंह (सुभाष सिंह) ने महामंत्री पद की शपथ ली। नवगठित कार्यकारिणी में एडवोकेट वीरेन्द्र कुमार मिश्रा, एडवोकेट अशोक द्विवेदी एवं एडवोकेट अनिल कुमार मिश्रा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। मंत्री पद की जिम्मेदारी एडवोकेट सुरेश कुमार शर्मा, एडवोकेट ज्ञान बहादुर सिंह एवं एडवोकेट अंकित शर्मा को सौंपी गई।इसी प्रकार एडवोकेट मुकेश एवं एडवोकेट विजय शंकर त्रिपाठी कोषाध्यक्ष, एडवोकेट शिवनंदन यादव मीडिया प्रभारी एडवोकेट शैलेश कुमार श्रीवास्तव एवं एडवोकेट श्रीचन्द्र सिंह लेखा परीक्षा तथा एडवोकेट वीरेन्द्र कुमार पाण्डेय कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किए गए। कार्यकारिणी सदस्यों में एडवोकेट दीपक कुमार सिंह राठौर, एडवोकेट निरंकार प्रसाद श्रीवास्तव, एडवोकेट बृजेश कुमार अग्निहोत्री, एडवोकेट प्रभात श्रीवास्तव, एडवोकेट सैयद हसन मेहदी जैदी, एडवोकेट आशुतोष मिश्रा एवं एडवोकेट प्रवीण तिवारी को शामिल किया गया।
Video: ट्रांसपोर्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 10, 2026, 15:11 IST
Video: ट्रांसपोर्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित #VaranasiLiveNews
