Video: समय पर वेतन, सेवानिवृत्ति के अगले महीने से पेंशन, रक्षा लेखा विभाग ने बताई भूमिका
रक्षा लेखा विभाग (सेना) के स्थापना दिवस पर बृहस्पतिवार को करियप्पा मार्ग स्थित कार्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभाग के कार्यों और उसकी भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बताया गया कि रक्षा लेखा विभाग की ओर से कर्मचारियों और अधिकारियों के वेतन का भुगतान निर्धारित तारीख पर किया जाता है। वहीं, सेवानिवृत्त सैनिकों और अधिकारियों की पेंशन भी सेवानिवृत्ति के अगले महीने से शुरू कर दी जाती है। विभाग की ओर से सैन्यकर्मियों से जुड़ी वित्तीय सेवाओं के संचालन में अपनी भूमिका निभाई जाती है।
Video: समय पर वेतन, सेवानिवृत्ति के अगले महीने से पेंशन, रक्षा लेखा विभाग ने बताई भूमिका #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 01, 2026, 09:33 IST
Video: समय पर वेतन, सेवानिवृत्ति के अगले महीने से पेंशन, रक्षा लेखा विभाग ने बताई भूमिका #VaranasiLiveNews
