VIDEO: रस्सी से बांधकर पीटा, रामसनेही की मौत; पिता-पुत्र गिरफ्तार
गैसड़ी। बिशनपुर कला निवासी रामसनेही सोमवार को घर से करीब तीन किलोमीटर दूर ठाकुरपुर चौराहे के पास अचेत मिला था। पुलिस और परिजन उसे सीएचसी गैसड़ी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ, जिसमें रामसनेही को रस्सी से बांधकर लाठी-डंडे से पीटते दिखाया गया। इसके बाद बुधवार को मृतक के भाई फूल कुमार ने तहरीर देकर ठाकुरपुर निवासी अकबर अली और उसके पुत्र गुड़ाई पर पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार पांडे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
VIDEO: रस्सी से बांधकर पीटा, रामसनेही की मौत; पिता-पुत्र गिरफ्तार #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 12, 2026, 13:33 IST
VIDEO: रस्सी से बांधकर पीटा, रामसनेही की मौत; पिता-पुत्र गिरफ्तार #VaranasiLiveNews
