Meerut News: मिट्टी में उकेरी कल्पना, हुनर ने जीता मन

क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता में स्नेहा और मुस्कान की कलाकृतियां रहीं आकर्षण का केंद्रसंवाद न्यूज एजेंसीमोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कला एवं सांस्कृतिक महोत्सव के तहत बुधवार को क्ले मॉडलिंग (मृण्मूर्ति निर्माण) प्रतियोगिता हुई। इसमें विद्यार्थियों ने मिट्टी को अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मक कौशल से विभिन्न सजीव आकृतियों में ढालकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों की हस्तकला, रचनात्मकता और कलात्मक अभिव्यक्ति को मंच प्रदान करना रहा। प्रतिभागियों ने साधारण मिट्टी से सामाजिक, समसामयिक और पर्यावरण से जुड़े विषयों पर आकर्षक एवं विचारोत्तेजक मॉडल तैयार किए। मिट्टी को आकार देने से लेकर उसमें बारीक नक्काशी और भावों को उकेरने तक विद्यार्थियों ने अपनी सूक्ष्म कलात्मकता दिखाई। प्रतियोगिता में स्नेहा सिंह और मुस्कान कश्यप की कलाकृतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। उनकी बनाई आकृतियों में विषय की गहराई के साथ बारीक शिल्पकारी दिखाई दी। निर्णायक मंडल और मौजूद दर्शकों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की।महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. आरएस सेंगर ने कहा कि मिट्टी जैसी सहज वस्तु से अर्थपूर्ण कलाकृति तैयार करना विद्यार्थियों की एकाग्रता और रचनात्मक सोच को दर्शाता है। ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नवोन्मेषी चिंतन और व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देती हैं। संचालन डॉ. पंकज चौहान, डॉ. नीलेश कपूर, डॉ. नीलेश कपूर ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने बताया कि कॉलेज स्तर पर चयनित विद्यार्थी दो अक्तूबर को होने वाले विश्वविद्यालय स्थापना दिवस समारोह में जैव प्रौद्योगिकी महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।

#ImaginationCarvedInClay;TalentWinsHearts. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 23, 2026, 14:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: मिट्टी में उकेरी कल्पना, हुनर ने जीता मन #ImaginationCarvedInClay;TalentWinsHearts. #VaranasiLiveNews