Video: प्रदेश में 1 से 15 मई तक विशेष अभियान, गोशालाओं में चारा-पानी की होगी व्यवस्था

प्रदेश में एक मई से 15 मई तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत भूसा एकत्रीकरण के साथ निराश्रित गोशालाओं में पीने के पानी और हरे चारे की समुचित व्यवस्था कराई जाएगी। पशुपालन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि अभियान में मंत्री से लेकर विभाग के सभी अधिकारी जमीनी स्तर पर जुड़ेंगे। गोशालाओं की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में निराश्रित गोवंश को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारी की गई है।

Video: प्रदेश में 1 से 15 मई तक विशेष अभियान, गोशालाओं में चारा-पानी की होगी व्यवस्था #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 28, 2026, 14:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video: प्रदेश में 1 से 15 मई तक विशेष अभियान, गोशालाओं में चारा-पानी की होगी व्यवस्था #VaranasiLiveNews