VIDEO: नेपाल में बहराइच के युवकों पर चढ़ा पानी टैंकर, दो की मौत, एक श्रमिक कर रहा जिंदगी से संघर्ष

रोजगार की तलाश में नेपाल के धनगढ़ी गए जिले के तीन युवकों पर रात में सोते समय पानी का टैंकर चढ़ गया। दो श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक श्रमिक जिंदगी मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। यह हादसा धनगढ़ी के पास एक ईंट भट्ठे पर हुआ। मृतकों में एक किशोर शामिल है। सुजौली के बड़खड़िया ग्राम सभा के गुप्तापुरवा निवासी अजय (20), पवन (14) और घूरे (17) रोजगार के सिलसिले में सप्ताह भर पूर्व नेपाल गए थे। बताया जा रहा है कि तीनों धनगढ़ी में स्थित एक ईंट भट्ठे के पास झोपड़ी में सो रहे थे, तभी सोमवार देर रात ईंट भट्ठे का एक पानी टैंकर अनियंत्रित होकर झोपड़ी में घुस गया। टैंकर ने झोपड़ी में सो रहे तीनों भारतीयों को रौंद दिया। जिससे अजय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पवन ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घूरे अभी भी धनगढ़ी के अस्पताल में जिंदगी मौत के बीच जूझ रहा है। घटना के बाद नेपाल पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर मंगलवार को परिजनों को सौंप दिया। घायल घूरे का इलाज चल रहा है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। लेखपाल अरुण कुमार ने बताया कि मौके का मुआयना कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। एसडीएम राम दयाल ने बताया कि नेपाल प्रशासन से संपर्क साधा गया है। पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।

VIDEO: नेपाल में बहराइच के युवकों पर चढ़ा पानी टैंकर, दो की मौत, एक श्रमिक कर रहा जिंदगी से संघर्ष #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 05, 2026, 13:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: नेपाल में बहराइच के युवकों पर चढ़ा पानी टैंकर, दो की मौत, एक श्रमिक कर रहा जिंदगी से संघर्ष #VaranasiLiveNews