Video: लखनऊ वीमेंस एसोसिएशन में डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम, साइबर सुरक्षा की दी जानकारी
लखनऊ वीमेंस एसोसिएशन ने 22, महात्मा गांधी मार्ग स्थित प्रांगण में हेल्प एज इंडिया के सहयोग से डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में हेल्प एज इंडिया की प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर रश्मि मिश्र ने साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने मोबाइल फोन को लॉक रखने, मजबूत पासवर्ड बनाने और निजी जानकारी सुरक्षित रखने की उपयोगिता समझाई। खासतौर पर वरिष्ठ महिलाओं को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक और ओटीपी साझा करने से बचने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूकता पर जोर दिया गया।
Video: लखनऊ वीमेंस एसोसिएशन में डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम, साइबर सुरक्षा की दी जानकारी #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 29, 2026, 17:42 IST
Video: लखनऊ वीमेंस एसोसिएशन में डिजिटल साक्षरता कार्यक्रम, साइबर सुरक्षा की दी जानकारी #VaranasiLiveNews
