Video: काली बाजार में जलभराव समाधान शुरू, पाइपलाइन शिफ्ट कर हटेगा नाले का अवरोध

लखनऊ के काली जी चौक वार्ड स्थित काली बाजार में लंबे समय से चली आ रही जलभराव समस्या के समाधान के लिए नाले के अवरोध को दूर करने का कार्य शुरू किया गया। इस दौरान 10 इंच की पानी की पाइपलाइन शिफ्ट की जा रही है, जिससे जल निकासी व्यवस्था बेहतर हो सके। जोन-6 के अवर अभियंता सिंघवी ने क्षेत्रीय पार्षद अनुराग मिश्रा के साथ मौके का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया कि देर रात तक पानी के प्रेशर की समस्या सामान्य हो जाएगी और जल्द राहत मिलेगी।

Video: काली बाजार में जलभराव समाधान शुरू, पाइपलाइन शिफ्ट कर हटेगा नाले का अवरोध #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 20, 2026, 13:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video: काली बाजार में जलभराव समाधान शुरू, पाइपलाइन शिफ्ट कर हटेगा नाले का अवरोध #VaranasiLiveNews