Video: चारबाग जंक्शन पर खाली बोतलों का खेल, दोबारा भरकर बेचने की आशंका

लखनऊ के चारबाग रेलवे जंक्शन पर यार्ड क्षेत्र में मिनरल वाटर और रेल नीर की खाली बोतलों को बोरियों में भरकर जमा किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि प्लेटफॉर्म, ट्रेनों और रेलवे लाइन किनारे फेंकी गई बोतलों को कूड़ा बीनने वाली महिलाएं व अन्य लोग इकट्ठा कर एक स्थान पर जमा करते हैं। इनमें अधिकांश बोतलें शताब्दी व अन्य लंबी दूरी की ट्रेनों से निकलती हैं। आशंका है कि इन बोतलों की सफाई कर दोबारा पानी भरकर यात्रियों को बेचा जाता है। मामला सामने आने से यात्रियों में चिंता है।

Video: चारबाग जंक्शन पर खाली बोतलों का खेल, दोबारा भरकर बेचने की आशंका #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 28, 2026, 14:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video: चारबाग जंक्शन पर खाली बोतलों का खेल, दोबारा भरकर बेचने की आशंका #VaranasiLiveNews