Video: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग सप्ताह का शुभारंभ
टुडियागंज स्थित राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के महर्षि चरक सभागार में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित योग सप्ताह का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ने किया। इस अवसर पर उन्होंने योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि योग स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक संतुलन, एकाग्रता और सकारात्मक सोच को भी बढ़ावा देता है। आयुष मंत्री ने लोगों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
Video: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग सप्ताह का शुभारंभ #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 15, 2026, 13:55 IST
Video: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग सप्ताह का शुभारंभ #VaranasiLiveNews
