Video: अमेठी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा में करेंट अफेयर्स के अलावा प्रश्नपत्र रहा आसान

यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को अभ्यर्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। गौरीगंज स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र से बाहर निकले परीक्षार्थियों ने प्रश्नपत्र का स्तर मिला-जुला बताया। कई अभ्यर्थियों के अनुसार समसामयिक घटनाओं से जुड़े सवाल अपेक्षाकृत कठिन रहे। हलियापुर निवासी लक्ष्मी ने बताया कि प्रश्नपत्र न बहुत सरल था न कठिन। उन्हें समसामयिक घटनाओं के प्रश्नों ने कुछ परेशान किया। वहीं सुल्तानपुर निवासी बद्री तिवारी ने पेपर को बहुत आसान बताया। उन्होंने सौ फीसदी सफल होने की उम्मीद जताई। बल्दीराय निवासी चंद्रभान तिवारी ने सामान्य ज्ञान और राजनीति के प्रश्नों को बहुत आसान पाया। सुल्तानपुर की आरती ने सामान्य विज्ञान और अन्य विषयों के प्रश्न काफी हद तक सरल व समझने योग्य बताए। इससे उन्हें परीक्षा में काफी राहत मिली। सरेसर निवासी अमन कुमार को समसामयिक घटनाओं से जुड़े सवालों को हल करने में दिक्कत हुई। उन्होंने इसकी वजह तैयारी कम होना बताया। वहीं, अन्य विषयों के संतुलित प्रश्नों के चलते पेपर को औसत स्तर का माना गया। इसी तरह अन्य केंद्रों पर भी परीक्षार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। हालांकि, बाहर निकलने के बाद परीक्षार्थी एक-दूसरे से प्रश्नपत्र में आए सवालों की सही पुष्टि करने में दिखाई पड़े।

Video: अमेठी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा में करेंट अफेयर्स के अलावा प्रश्नपत्र रहा आसान #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 26, 2026, 14:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video: अमेठी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा में करेंट अफेयर्स के अलावा प्रश्नपत्र रहा आसान #VaranasiLiveNews