VIDEO: आमिर के परिजनों ने शव लेने से किया इनकार, कब्रिस्तान में भी दफनाने से किया इनकार
एनकाउंटर में मारे गए आमिर के परिजनों ने शव लेने से इनकार कर दिया है। मीरानपुर के कसाईबाड़ा के आमिर के पिता जान मोहम्मद की 10 साल पूर्व मौत हो चुकी है। मां के अलावा तीन भाई हैं। तीन अविवाहित बहनें हैं और एक की मौत हो चुकी है। पूरा परिवार मांस बिक्री का काम करता है। भाई सैफी, चाचा ताज मोहम्मद समेत परिवार के अन्य लोगों ने इस जघन्य वारदात में आमिर की भूमिका सामने आने के बाद शव की सुपुर्दगी लेने से इनकार कर दिया है। बताया जा रहा है कि पास-पड़ोसियों ने शव का अंतिम संस्कार करने वाले का सामाजिक बहिष्कार करने की भी चेतावनी दी है। इसकी गोपनीय सूचना मिलने के बाद एसपी प्राची सिंह ने एलआईयू और स्थानीय पुलिस को सक्रिय कर दिया है। इंस्पेक्टर श्रीनिवास पांडेय परिजनों को समझाने पर परिजन माने और देर रात शव की सुपुर्दगी ली गई। इसके बाद शहजादपुर इमामबाग कब्रिस्तान में आमिर के शव को ले जाया गया जिसे लोगों ने दफनाने से मना कर दिया। इसके बाद जौहरी डीह में शव को दफन कराया गया।
VIDEO: आमिर के परिजनों ने शव लेने से किया इनकार, कब्रिस्तान में भी दफनाने से किया इनकार #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 05, 2026, 13:47 IST
VIDEO: आमिर के परिजनों ने शव लेने से किया इनकार, कब्रिस्तान में भी दफनाने से किया इनकार #VaranasiLiveNews
