VIDEO: 76 बच्चे फेल, जांच टीम जुटी: स्कूल के प्रधानाचार्य, कंप्यूटर आपरेटर और परीक्षा निरीक्षक जांच में नहीं कर रहे सहयोग
रायबरेली। जनपद के सतांव विकास खंड स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज किलौली में हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा के परिणाम ने छात्रों और अभिभावकों को सदमे में डाल दिया है। विद्यालय की कथित लापरवाही के चलते 76 छात्र प्रायोगिक परीक्षा में अनुपस्थित दिखाए जाने के कारण अनुत्तीर्ण हो गए हैं। इस घटना ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और अभिभावकों में खासा रोष व्याप्त है। मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की है। यह टीम एक सप्ताह में रिपोर्ट देगी। उधर स्कूल के प्रधानाचार्य, कंप्यूटर आपरेटर और परीक्षा निरीक्षक जांच टीम का सहयोग नहीं कर रहे हैं। इस कारण कानूनी कार्रवाई के लिए भी तैयारी की जा रही है। शासन स्तर पर प्रमुख सचिव शिक्षा ने जिला विद्यालय निरीक्षक से रिपोर्ट तलब की है। शासन स्तर पर भी इस मामले को बहुत गंभीरता से लिया गया है। स्कूल के सभी दस्तावेज और कंप्यूटर सिस्टम को खंगाला जा रहा है।
VIDEO: 76 बच्चे फेल, जांच टीम जुटी: स्कूल के प्रधानाचार्य, कंप्यूटर आपरेटर और परीक्षा निरीक्षक जांच में नहीं कर रहे सहयोग #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 28, 2026, 14:17 IST
VIDEO: 76 बच्चे फेल, जांच टीम जुटी: स्कूल के प्रधानाचार्य, कंप्यूटर आपरेटर और परीक्षा निरीक्षक जांच में नहीं कर रहे सहयोग #VaranasiLiveNews
