VIDEO: 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म कर हत्या का आरोपी पांच घंटे के अंदर दबोचा, मुठभेड़ में लगी पुलिस की गोली

बाराबंकी। हैदरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में दस साल की बच्ची से दुष्कर्म कर हत्या के मामले में पुलिस ने पांच घंटे के भीतर आरोपी उत्तम सिंह को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे पोखरा गांव के पास हुई मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी। एसपी रवीना त्यागी ने बताया कि मामले में सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। हैदरगढ़ क्षेत्र के गांव निवासी दस साल की बालिका बृहस्पतिवार दिन में लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो गांव के खड़ंजे के किनारे उसकी सलवार और चप्पल पड़ी मिलीं। देर रात करीब 12 बजे गांव के बाहर पुराने कुएं में बालिका का शव मिला। पिता की तहरीर पर गांव के ही उत्तम सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी रवीना त्यागी ने कई पुलिस टीमों को आरोपी की तलाश में लगाया। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे पोखरा गांव के पास पुलिस ने आरोपी को घेर लिया। पुलिस के अनुसार, इस दौरान आरोपी ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी रवीना त्यागी ने बताया कि मामले के प्रत्येक पहलू की जांच की जा रही है। साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं।

VIDEO: 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म कर हत्या का आरोपी पांच घंटे के अंदर दबोचा, मुठभेड़ में लगी पुलिस की गोली #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 06, 2026, 09:31 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म कर हत्या का आरोपी पांच घंटे के अंदर दबोचा, मुठभेड़ में लगी पुलिस की गोली #VaranasiLiveNews