Video: अमेरिका के नॉर्थ कैलिफोर्निया में गूंजे गीता के श्लोक, बच्चों ने सुनाया पुरुषोत्तम योग

भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपरा की सुगंध अब विदेशों में भी निरंतर फैल रही है। अमेरिका के नॉर्थ कैलिफोर्निया में 15वें अध्याय पुरुषोत्तम योग की पूर्णता पर एक भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन पीलीभीत के न्यूरिया निवासी स्वर्गीय लल्लू के पुत्र अमितेश गुप्ता द्वारा गीता परिवार के स्वयंसेवक के रूप में स्थानीय भारतीय परिवारों और सहयोगियों के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नन्हे बच्चों द्वारा हिंदी और नेपाली भाषा में प्रस्तुत भजनों से हुई, जिसने उपस्थित लोगों को भारतीय संस्कृति से भावनात्मक रूप से जोड़ दिया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को गीता के ज्ञान से जोड़ना रहा। इस दौरान 15वें अध्याय पर आधारित इंटरैक्टिव क्विज़ प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने संस्कृत के कठिन शब्दों के अर्थ सरल भाषा में समझाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छह वर्षीय धन्विका रही, जिसने पुरुषोत्तम योग का संपूर्ण कंठस्थ पाठ सुनाकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। उसकी इस उपलब्धि पर उसे विशेष पदक प्रदान किया गया। वहीं अध्याय कंठस्थ करने वाले अन्य बच्चों को भी गीता परिवार की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक प्रार्थना और जलपान के साथ हुआ। आयोजकों ने कहा कि गीता का अध्ययन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि बच्चों के जीवन में संस्कार, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के विकास का सशक्त माध्यम है। विदेश की धरती पर आयोजित यह कार्यक्रम भारतीय संस्कृति की वैश्विक स्वीकार्यता और प्रभाव का प्रेरक उदाहरण बना।

Video: अमेरिका के नॉर्थ कैलिफोर्निया में गूंजे गीता के श्लोक, बच्चों ने सुनाया पुरुषोत्तम योग #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 01, 2026, 17:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video: अमेरिका के नॉर्थ कैलिफोर्निया में गूंजे गीता के श्लोक, बच्चों ने सुनाया पुरुषोत्तम योग #VaranasiLiveNews