दिल्ली: पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, चलीं 28 राउंड गोलियां, राशिद केबलवाला गिरोह के दो बदमाशों को दबोचा

उत्तर-पूर्वी जिला स्पेशल स्टाफ ने रविवार आधी रात मुठभेड़ के बाद गैंगस्टर राशिद केबलवाला के दो शूटरों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर 12 गोलियां चलाईं, जिसके जवाब में पुलिस ने 16 राउंड फायरिंग की। पुलिस की गोली से दोनों बदमाश जख्मी हो गए। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जसीम उर्फ आलू (23) और कैफ उर्फ डीजे (23) के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके पास से तीन ऑटोमैटिक पिस्टल, 18 कारतूस और चोरी की एक बाइक बरामद की। बदमाशों की गोलियां हवलदार आमिर और एसआई कौशिक घोष की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगीं। उस्मानपुर में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की गई है। पहले भी रंगदारी मांगने के मामले पर भी पुलिस की नजर है। उसकी भी जांच होगी। रंगदारी और फायरिंग का मामला पूर्वी रेंज के संयुक्त आयुक्त मिलिंद महादेव डुमरे ने बताया कि 2 अक्तूबर को नावेद अंसारी के घर पर फायरिंग हुई थी। नावेद ने बताया कि अगस्त में गैंगस्टर राशिद केबलवाला ने उनसे करोड़ों रुपये की रंगदारी मांगी थी। रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। शुक्रवार रात नावेद के घर पर गोली चलाकर दहशत फैलाई गई।

#CityStates #Delhi #DelhiNews #DelhiCrimeNews #DelhiPoliceNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 06, 2026, 02:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




दिल्ली: पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, चलीं 28 राउंड गोलियां, राशिद केबलवाला गिरोह के दो बदमाशों को दबोचा #CityStates #Delhi #DelhiNews #DelhiCrimeNews #DelhiPoliceNews #VaranasiLiveNews