फगवाड़ा में पार्क का गेट गिरने से दो बच्चे घायल
फगवाड़ा के गुरु तेग बहादुर नगर टिब्बी में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया जब पार्क में खेल रहे बच्चों पर पार्क का गेट गिर गया। इससे दो बच्चे घायल हो गए। गनीमत रही कि बच्चों की जान बच गई। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। मोहल्ला निवासियों ने बताया कि लगभग 15 लाख रुपये की लागत से फगवाड़ा नगर निगम ने यह पार्क लगभग 6 महीने पहले बनवाया था। उन्होंने आरोप लगाया कि उस 15 लाख रुपए के खर्च से पार्क में जिम भी बनाया जाना था और बच्चों के लिए झूले भी लगाए जाने थे। लेकिन नगर निगम ने केवल पार्क की बाउंड्री वॉल बनाने में ही 15 लाख रुपए खर्च कर दिए जबकि गेट लगाने के लिए कोई सरिया या पिलर नहीं लगाए गए। मोहल्ला निवासियों ने आरोप लगाया कि घटिया मैटिरियल इस्तेमाल करने के कारण ही यह गेट गिरा है। इस अवसर पर मोहल्ला निवासियों ने इसकी जांच की मांग भी की।
फगवाड़ा में पार्क का गेट गिरने से दो बच्चे घायल #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 01, 2026, 11:33 IST
फगवाड़ा में पार्क का गेट गिरने से दो बच्चे घायल #VaranasiLiveNews
