VIDEO: नैनीताल में जाम से हाल-बेहाल, सुबह से फुल पार्किंग; मॉल रोड पर रेंगती रहीं गाड़ियां
नैनीताल में रविवार को सुबह से ही वाहनों के भारी दबाव के कारण जाम लग गया। दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश समेत कई मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए सैलानी बड़ी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही कैंची धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ ने भी सप्ताहांत पर यातायात व्यवस्था को पूरी तरह चरमरा दिया है। हालात यह हैं कि तल्लीताल, मल्लीताल और मॉल रोड समेत शहर के सभी प्रमुख पार्किंग स्थल सुबह ही फुल हो गए, जिससे गाड़ियां सड़कों पर रेंगती नजर आईं। जाम से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया है। रूसी बाईपास और नारायण नगर जैसे एंट्री पॉइंट्स पर वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। बिना पुख्ता होटल बुकिंग के आने वाले पर्यटक वाहनों को शहर के बाहर ही रोका जा रहा है। प्रशासन ने यात्रियों से शटल सेवा का उपयोग करने की अपील की है।
VIDEO: नैनीताल में जाम से हाल-बेहाल, सुबह से फुल पार्किंग; मॉल रोड पर रेंगती रहीं गाड़ियां #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 14, 2026, 18:56 IST
VIDEO: नैनीताल में जाम से हाल-बेहाल, सुबह से फुल पार्किंग; मॉल रोड पर रेंगती रहीं गाड़ियां #VaranasiLiveNews
