देवरिया: यातायात माह खत्म होने को तीन दिन बाकी, फिर भी जाम से नहीं मिली राहत
यातायात माह समाप्त होने में महज तीन दिन शेष हैं, लेकिन शहरवासियों को जाम से राहत नहीं मिल सकी है। शुक्रवार को सिविल लाइंस मार्ग पर दिनभर वाहन रेंगते रहे और राहगीरों को परेशानी हुई। सहालग के चलते बाजारों में बढ़ी भीड़, सड़क किनारे बेतरतीब पार्किंग और ई-रिक्शा की आवाजाही से यातायात प्रभावित हो रहा है। शहर में पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से समस्या और गंभीर हो गई है। यातायात पुलिस की लगातार चेकिंग और चालान के बावजूद जाम की समस्या बनी हुई है।
देवरिया: यातायात माह खत्म होने को तीन दिन बाकी, फिर भी जाम से नहीं मिली राहत #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 28, 2026, 12:03 IST
देवरिया: यातायात माह खत्म होने को तीन दिन बाकी, फिर भी जाम से नहीं मिली राहत #VaranasiLiveNews
