Video: रोहड़ू हत्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी के लिए बुजुर्ग की हुई थी हत्या
शिमला जिले के रोहड़ू के शलाश डोगरी में 16 जून को 77 वर्षीय बुजुर्ग महिला गीता देवी हत्याकांड में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपी नेपाल के रहने वाले हैं और यहां विभिन्न क्षेत्रों में बागवानों के पास काम करते हैं। यह जानकारी मंगलवार को एएसपी सिटी मेहर पंवार ने दी। उन्होंने कहा कि पुलिस थाना रोहड़ू में 16 जून को सूचना प्राप्त हुई थी कि शलाश डोगरी निवासी गीता देवी(77) अपने घर में मृत अवस्था में पाई गई हैं। प्रारंभिक जांच में यह संदेह व्यक्त किया गया कि अज्ञात व्यक्तियों की ओर से चोरी की नीयत से घर में घुसकर महिला की हत्या की गई है। प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस थाना रोहड़ू में 17 जून को मामला पंजीकृत किया गया।
Video: रोहड़ू हत्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी के लिए बुजुर्ग की हुई थी हत्या #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 23, 2026, 16:22 IST
Video: रोहड़ू हत्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी के लिए बुजुर्ग की हुई थी हत्या #VaranasiLiveNews
