भिवानी: राजकीय कॉलेज में लेक्चरर से मारपीट के तीन आरोपी गिरफ्तार

शहर थाना पुलिस ने महाराजा नीमपाल राजकीय महाविद्यालय के लेक्चरर से मारपीट मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गांव ढाणी नौरंगाबाद निवासी संदीप ने शहर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया था कि वह राजकीय महाविद्यालय भिवानी में बतौर प्रवक्ता पद पर कार्यरत है। गत 21 अप्रैल को ड्यूटी के दौरान तीन युवक कॉलेज परिसर में आए और स्वयं को बाहरी व्यक्ति बताकर उनसे पूछताछ करने लगे। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया तथा मारपीट की। साथ ही एक लेक्चरर के साथ भी मारपीट की गई। शिकायत के आधार पर शहर थाना पुलिस भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए उप निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 26 अप्रैल को तीनों आरोपियों को सिकंदर निवासी मिताथल, रविंद्र निवासी धनाना व सोमबीर निवासी धनाना प्रथम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए।

भिवानी: राजकीय कॉलेज में लेक्चरर से मारपीट के तीन आरोपी गिरफ्तार #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 27, 2026, 15:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


भिवानी: राजकीय कॉलेज में लेक्चरर से मारपीट के तीन आरोपी गिरफ्तार #VaranasiLiveNews