VIDEO: बदायूं में डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी, तलाशी में कुछ नहीं मिला
बदायूं के मुख्य डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। अज्ञात ईमेल से मिली धमकी के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत डाकघर खाली कराकर बम निरोधक दस्ते व डॉग स्क्वायड से तलाशी ली। तीन घंटे की जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, प्रशासन ने राहत की सांस ली। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। साइबर सेल मेल भेजने वाले की पहचान कर रही है, अज्ञात पर केस दर्ज होगा। गौरतलब है कि बुधवार को जिला न्यायालय को भी ऐसी ही धमकी मिली थी।
VIDEO: बदायूं में डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी, तलाशी में कुछ नहीं मिला #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 16, 2026, 10:15 IST
VIDEO: बदायूं में डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी, तलाशी में कुछ नहीं मिला #VaranasiLiveNews
