Pilibhit News: हजारों लोगों ने ईदगाह में अदा की नमाज, गले लगकर दी ईद की मुबारकबाद
पीलीभीत जिले में शनिवार को ईद का पर्व हर्षोल्लास और सौहार्द के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए अकीदतमंदों की भीड़ जुटी। शहर के ईदगाह में सुबह 10 बजे ईद की नमाज पढ़ी गई। लोगों ने नमाज अदा कर मुल्क में अमन, चैन और तरक्की की दुआ मांगी। इसी तरह जहानाबाद और बरखेड़ा कस्बे के ईदगाह में भी अकीदतमंदों ने ईद की नमाज अदा की। न्यूरिया, बीसलपुर, अमरिया, शेरपुर कला, माधोटांडा, कलीनगर आदि कस्बों में भी ईद पर्व का उल्लास दिखा। लोगों ने एक-दूसरे के गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी। सोशल मीडिया पर भी शुभकामनाएं भेजी गईं। ईद को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा। ईदगाह के पास पुलिस बल की तैनाती की गई। अफसर भी भ्रमणशील रहे।
Pilibhit News: हजारों लोगों ने ईदगाह में अदा की नमाज, गले लगकर दी ईद की मुबारकबाद #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 21, 2026, 08:55 IST
Pilibhit News: हजारों लोगों ने ईदगाह में अदा की नमाज, गले लगकर दी ईद की मुबारकबाद #VaranasiLiveNews
