निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल मिलने से मचा हड़कंप

बुधवार की सुबह गुरुग्राम के कई निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरी मेल मिलने से हड़कंप मच गया। अबकी बार धमकी भरा ईमेल खालिस्तान नेशनल आर्मी की ओर से भेजा गया है। ईमेल भेजने वाले ने 29 अप्रैल को 40वां खालिस्तान डिक्लेयरेशन डे घोषित करने की बात कहते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सीधे तौर पर चेतावनी दी है। इसके साथ ही धमकी भरे ईमेल में गुरुग्राम के करीब छह निजी स्कूलों को बम से उड़ाने के साथ ही दिल्ली के लाल किले पर बम धमाका करने की धमकी दी गई है। जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह 8.33 बजे करीब छह निजी स्कूलों को ईमेल के जरिए धमकी दी गई। इन ईमेल में लिखा गया है कि स्कूलों के परिसर में विस्फोटक लगाए गए हैं। वहीं, ईमेल में लाल किले के बाहर पार्किंग में खड़ी कार में बम लगाए जाने के बारे में भी लिखा गया था।

निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल मिलने से मचा हड़कंप #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 29, 2026, 21:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल मिलने से मचा हड़कंप #VaranasiLiveNews