पिथौरागढ़ में गर्मी बढ़ते ही सांपों की धमक से लोगों में दहशत

पिथौरागढ़ नगर में गर्मी बढ़ते ही सांपों की धमक से लोग दहशत में हैं। वन विभाग अभी तक 10 सांपों का रेस्क्यू कर चुका है। विभाग की ओर से लोगों से सावधान रहने की अपील की जा रही है। बता दें कि तीन दिन पूर्व नगर में भारी बारिश हुई। बारिश का पानी सांपों के बिलों में भी घुस गया। अब गर्मी बढ़ने से सांप बिलों से बाहर आकर घरों में घुसने लगे हैं। लोग घरों में सांप घुसने की सूचना वन विभाग को दे रहे हैं। वन क्षेत्राधिकारी दिनेश जोशी के निर्देश पर 10 सापों का रेस्क्यू कर प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया है। बता दें कि इन दिनों विभाग वनाग्नि काल से जूझ रहा है। ऐसे में सापों का घरों में घुसना विभाग के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। प्रभागीय वनाधिकारी आशुतोष सिंह का कहना है कि वर्तमान में गर्मी के चलते शहरी क्षेत्रों में सांप अधिक दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने घर के आसपास के खेतों में सफाई रखने, झाड़ियों से दूर रहने और सांपों से सावधानी बरतने की अपील की है।

पिथौरागढ़ में गर्मी बढ़ते ही सांपों की धमक से लोगों में दहशत #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 27, 2026, 15:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


पिथौरागढ़ में गर्मी बढ़ते ही सांपों की धमक से लोगों में दहशत #VaranasiLiveNews