16 मार्च को तरनतारन की हरिके मंडी में होगा फैडरेशन आफ आढ़ती एसोसिएशन का जनरल इजलास
आढ़ती एसोसिएशन फगवाड़ा की एक बैठक जिला कपूरथला के प्रधान नरेश भारद्वाज की अध्यक्षता में स्थानीय केजी रिजोर्ट में संपन्न हुई। जिसमें जिला तरनतारन एसोसिएशन के प्रधान कुलबीर सिंह कुसेल विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने उपस्थित आढ़तियों को बताया कि आगामी 16 मार्च को तरनतारन में फैडरेशन आफ आढ़ती एसोसिएशन पंजाब का जनरल इजलास आयोजित किया जा रहा है। जिसकी तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। उन्होंने समूह आढ़तियों को इस जनरल इजलास में शामिल होने का खुला निमंत्रण भी दिया। जानकारी देते हुए जिला प्रधान नरेश भारद्वाज ने बताया कि 16 मार्च को फैडरेशन के पंजाब प्रधान विजय कालड़ा के नेतृत्व में जिला तरनतारन की हरिके मंडी में होने वाले जनरल इजलास में सरकारों के पास आढ़तियों के लंबित मुद्दों को लेकर चर्चा की जायेगी। जिसमें मुख्य तौर पर 2.5 प्रतिशत आढ़त संबंधी केन्द्र और पंजाब की सरकारों द्वारा की जा रही टालमटोल, मंडियों में दुकानों की वन टाईम सेटलमैंट, ठेकेदारों द्वारा कम रेट पर टैंडर लेकर आढ़तियों के किये जा रहे शोषण, खरीद एजेंसियों द्वारा आढ़तियों से लिफ्टिंग में देरी आदि मसलों बारे चर्चा की जायेगी। सभी आढ़तियों ने विश्वास दिलाया है कि वे बड़ी संख्या में उक्त इजलास में भाग लेने के लिये हरिके मंडी पहुँचेंगे। आज की बैठक में सरदार परगट सिंह, बिट्टू घुम्मण, अरुण कलूचा, परवेश गुप्ता, अंकित गुप्ता, राजीव गुप्ता, दीपक गुप्ता, रोशन लाल, अवि शर्मा, कौशल प्रभाकर, साहिल शर्मा, आशु अरोड़ा, विक्की, सनी, ऋतिक आदि उपस्थित थे।
16 मार्च को तरनतारन की हरिके मंडी में होगा फैडरेशन आफ आढ़ती एसोसिएशन का जनरल इजलास #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 25, 2026, 10:03 IST
16 मार्च को तरनतारन की हरिके मंडी में होगा फैडरेशन आफ आढ़ती एसोसिएशन का जनरल इजलास #VaranasiLiveNews
