मोगा के बीबी कहान कौर गुरुद्वारा में सतलुज फिल्म दिखाई, बड़ी संख्या में संगत पहुंची

मोगा के बीबी कहान कौर गुरुद्वारे में आज मशहूर कलाकार दलजीत दोसांझ की फिल्म “सतलुज” को बड़े स्क्रीन पर प्रदर्शित किया गया। हालांकि इस मूवी को सरकार में बैन कर दिया पर पंजाब के एक सच्ची कहानी को लोगो को दिखाने के लिए अब गांव गांव के गुरुद्वारा में लोगो को मूवी को दिखाया जा रहा हे । मोगा में आज इस अवसर पर बड़ी संख्या में संगत फिल्म देखने के लिए पहुंचे और पूरे उत्साह के साथ इसका आनंद लिया। मूवी देखने आए संगतों ने बताया कि इस फिल्म में सच्चाई को पूरी तरह दिखाया गया है, लेकिन सरकार द्वारा इसे बैन कर दिया गया। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों से इस फिल्म पर रोक लगी हुई थी। बाद में इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया, लेकिन वहां भी सरकार ने इसे प्रतिबंधित कर दिया। संगतों का कहना है कि जो सच्चाई है, वह अब सभी लोगों तक पहुंचना बेहद जरूरी है। उनका मानना है कि सरकार चाहे जितनी भी रोक लगाए, लेकिन पंजाब में इस फिल्म को दिखाया जाएगा और सच्चाई हर व्यक्ति तक पहुंचाई जाएगी।

मोगा के बीबी कहान कौर गुरुद्वारा में सतलुज फिल्म दिखाई, बड़ी संख्या में संगत पहुंची #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 08, 2026, 04:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


मोगा के बीबी कहान कौर गुरुद्वारा में सतलुज फिल्म दिखाई, बड़ी संख्या में संगत पहुंची #VaranasiLiveNews