जीटीबी एन्क्लेव इलाके में परीक्षा देने जा रही छात्रा से मोबाइल झपटने वाले बदमाश गिरफ्तार
जीटीबी एन्क्लेव इलाके में परीक्षा देने के लिए जा रही एक छात्रा से मोबाइल झपटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों की पहचान शाहदरा निवासी राहुल पांचाल और राजेश कुमार सैनी के रूप में हुई है। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने छात्रा का मोबाइल फोन और बाइक बरामद की है। पॉकेट मनी से पैसा बचाकर छात्रा ने मोबाइल फोन खरीदा था। वारदात के बाद पीड़ित छात्रा रोते हुए थाने पहुंची और पुलिस से मोबाइल बरामद करने की गुहार लगाई थी। पुलिस ने उसे दो दिन के भीतर मोबाइल फोन बरामद करने आश्वासन दिया था।
जीटीबी एन्क्लेव इलाके में परीक्षा देने जा रही छात्रा से मोबाइल झपटने वाले बदमाश गिरफ्तार #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 05, 2026, 13:44 IST
जीटीबी एन्क्लेव इलाके में परीक्षा देने जा रही छात्रा से मोबाइल झपटने वाले बदमाश गिरफ्तार #VaranasiLiveNews
