गुरुग्राम: होली पर गुजिया की खुशबू से महके बाजार

गुरुग्राम में रंगों का त्योहार होली नजदीक आते ही शहर के बाजारों में खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ पहुंच रही है। बाजार में तरह-तरह की मिठाईयां देखने को मिल रही है, लेकिन सबसे ज्यादा लोग गुजिया की खरीदारी कर रहे हैं। इस वर्ष लोगों में केसर गुजियों की मांग ज्यादा हैं। दुकानदारों के अनुसार इस बार केसर गुजिया, चॉकलेट गुजिया, ठंडाई गुजिया, गुलकंद गुजिया, चंद्रकला और शुगर फ्री गुजिया तेजी से बिक रही है। किंतु केसर गुजिया इन सभी में से लोगों की पहली पसंद बनी हुई है, वहीं बच्चों को सबसे अधिक चॉकलेट गुजिया पसंद आ रही है। यह गुजिया साढ़े 600 रुपये प्रति किलोग्राम से लेकर 800 रुपये प्रति किलोग्राम तक बिक रही है। दुकानदारों का कहना है कि त्योहार के नजदीक आते ही ग्राहकों की संख्या बढ़ रही हैं। बाजार में स्थित एक निजी मिठाई की दुकान के मालिक ने बताया की इस वार्षिक त्योहार पर लोग भारी संख्या में लोग गुजिया लेकर जा रहे है। वहीं दुकानदार सोमेश का कहना रंगों के साथ ही लोग मिठाइयों के प्रति लोकप्रिय होते नजर आ रहे है।

गुरुग्राम: होली पर गुजिया की खुशबू से महके बाजार #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 28, 2026, 17:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


गुरुग्राम: होली पर गुजिया की खुशबू से महके बाजार #VaranasiLiveNews