VIDEO: ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वामी बाग ओवरऑल चैंपियन
आगरा के दयालबाग स्थित स्वामी बाग हायर सेकेंड्री स्कूल में आयोजित दो दिवसीय 29वीं निशुल्क अंतर हाउस जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता का समापन रोमांचक मुकाबलों के साथ हुआ। दूसरे दिन सब जूनियर, कैडेट, जूनियर और सीनियर वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों के फाइट और पूमसे मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में स्वामी बाग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 42 स्वर्ण, आठ रजत और पांच कांस्य सहित कुल 55 पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। नील फ्लोरेंस एकेडमी प्रथम उपविजेता तथा कावेरी कौस्तुभ एकेडमी द्वितीय उपविजेता रही।
VIDEO: ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वामी बाग ओवरऑल चैंपियन #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 15, 2026, 13:48 IST
VIDEO: ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वामी बाग ओवरऑल चैंपियन #VaranasiLiveNews
