VIDEO: बरेली में सुभाषनगर पुलिया 15 दिन के लिए बंद, पहले दिन ही लोगों को हुई परेशानी

बरेली के सुभाषनगर के स्थानीय निवासियों के लिए आने वाले 15 दिन भारी मुश्किलों भरे होने वाले हैं। नगर निगम की ओर से क्षेत्र में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए बड़े स्तर पर तली झाड़ नाला सफाई का अभियान शुरू किया जा रहा है। इस सफाई कार्य के चलते सुभाषनगर पुलिया को आगामी 15 दिनों के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। पुलिया बंद होने से पहले दिन ही लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। चौपुला पुल के साथ ही सुभाषनगर की गलियां में जाम की स्थिति रही। जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर छह से बाइक सवार निकलने लगे। इस पर आरपीएफ ने उन्हें रोका।

#CityStates #Bareilly #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 07, 2026, 13:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
City states Bareilly



VIDEO: बरेली में सुभाषनगर पुलिया 15 दिन के लिए बंद, पहले दिन ही लोगों को हुई परेशानी #CityStates #Bareilly #VaranasiLiveNews