VIDEO: मकान बना रहे हो, हमारा भी कुछ दिलवाओ , दरोगा पर उत्पीड़न का आरोप; शिकायत के बाद हुआ तबादला
आगरा सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने दरोगा जयपाल सिंह पर गंभीर आरोप लगाए। उनका आरोप है कि दरोगा बोला, मकान बनवा रहे हो, हमारा भी कुछ दिलवाओ। मना करने पर खनन की शिकायत, पड़ोसी के नाम से झूठी शिकायत दिखाकर प्रताड़ित किया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत करने पर दरोगा को चौकी से हटाकर थाना जगदीशपुरा भेजा गया है। नितेश अग्रवाल विजय नगर कॉलोनी में अपनी कोठी का निर्माण करा रहे हैं। पहली मंजिल पर लिंटर डाला जा रहा है। एक गाड़ी आई थी। तभी दरोगा पहुंच गए। उन्होंने गाड़ी को सीज कर दिया। बाद में कहने लगे कि मकान बनाओगे और हमें नहीं समझोगे। उन्होंने मना कर दिया। मामले की शिकायत एसीपी हरीपर्वत अक्षय महाडिक से की। उन्होंने उसकी फटकार लगाई। एसीपी का तबादला हो गया। बाद में फिर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष ने अधिकारियों से शिकायत की, दरोगा को थाना जगदीशपुरा भेजा गया।
VIDEO: मकान बना रहे हो, हमारा भी कुछ दिलवाओ, दरोगा पर उत्पीड़न का आरोप; शिकायत के बाद हुआ तबादला #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 13, 2026, 18:21 IST
VIDEO: मकान बना रहे हो, हमारा भी कुछ दिलवाओ, दरोगा पर उत्पीड़न का आरोप; शिकायत के बाद हुआ तबादला #VaranasiLiveNews
