श्रीनगर: आइसा छात्र संगठन ने छात्रसंघ चुनाव के लिए दो प्रत्याशियों की घोषणा
श्रीनगर। रविवार को आइसा छात्र संगठन की ओर से आगामी छात्रसंघ चुनाव के लिए दो प्रत्याशियों की घोषणा की गई। संगठन ने विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (यूआर) के पद पर युवराज सिंह तथा छात्रसंघ उपाध्यक्ष पद पर प्रीति वर्मा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। आइसा छात्र संगठन ने कहा कि चुनाव में विद्यार्थियों से जुड़े मूलभूत और महत्वपूर्ण मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी। इनमें विश्वविद्यालय परिसर में छात्राओं की सुरक्षा, 24 घंटे लाइब्रेरी की सुविधा, विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त किताबों की उपलब्धता, आधुनिक शिक्षा को ध्यान में रखते हुए ई-बुक एवं डिजिटल अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराना तथा रीडिंग रूम की क्षमता बढ़ाना प्रमुख मांगें हैं।
श्रीनगर: आइसा छात्र संगठन ने छात्रसंघ चुनाव के लिए दो प्रत्याशियों की घोषणा #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 30, 2026, 14:32 IST
श्रीनगर: आइसा छात्र संगठन ने छात्रसंघ चुनाव के लिए दो प्रत्याशियों की घोषणा #VaranasiLiveNews
