Sirmour: नीट परीक्षा में कथित धांधलियों और पेपर लीक मामले में कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का मांगा इस्तीफा
नीट परीक्षा में कथित धांधलियों और पेपर लीक मामलों को लेकर कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस भवन नाहन में संयुक्त प्रेसवार्ता में नाहन के विधायक अजय सोलंकी, जिला अध्यक्ष आनंद परमार और प्रभारी धमेंद्र धामी ने परीक्षा के आयोजन के तरीकों पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा के आयोजन और प्रश्नपत्रों को लाने-ले जाने के लिए जिस तरह से नये प्रयास हुये, वह इस बात का सीधा प्रमाण है कि देश का नागरिक प्रशासनिक और शिक्षा ढांचा पूरी तरह चरमरा चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पारदर्शी और सुरक्षित परीक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने में नाकाम रही है। नीट परीक्षा में कथित घोटालों और पेपर लीक की खबरों ने देश के लाखों छात्र-छात्राओं के भविष्य को अंधकार में धकेल दिया है। इस अनिश्चितता और मानसिक तनाव के कारण देश के कई होनहार छात्रों को आत्महत्या जैसा आत्मघाती कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा है, जिसकी पूरी नैतिक जिम्मेदारी केंद्र सरकार को लेनी चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के हालिया कोटा दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने कोटा में कोचिंग ले रहे परीक्षार्थियों के बीच जाकर उनकी आवाज को उठाया है। आज देश में हालात यह है कि देश के कुल शिक्षा बजट से कहीं अधिक पैसा गरीब और मध्यमवर्गीय अभिभावकों को अपने बच्चों की कोचिंग पर खर्च करना पड़ रहा है। यह वर्तमान शिक्षा प्रणाली के खोखलेपन को उजागर करता है और इस पर नए सिरे से सोचने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए और प्रधानमंत्री को देश के विद्यार्थियों से माफी मांगनी चाहिए।
Sirmour: नीट परीक्षा में कथित धांधलियों और पेपर लीक मामले में कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का मांगा इस्तीफा #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 23, 2026, 16:13 IST
Sirmour: नीट परीक्षा में कथित धांधलियों और पेपर लीक मामले में कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का मांगा इस्तीफा #VaranasiLiveNews
