Jammu: बिशनाह में अघोषित बिजली कटौती पर भड़की शिवसेना हिंदुस्तान, बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन
बिशनाह विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती, अनियमित बिजली आपूर्ति और बढ़े हुए बिजली बिलों के विरोध में शिवसेना हिंदुस्तान ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व युवा प्रदेश अध्यक्ष गणेश चौधरी, युवा चेयरमैन राजकुमार लांबा और जिला अध्यक्ष राज कुमार गुप्ता ने किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग की लापरवाही से आम जनता, विद्यार्थियों और किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पार्टी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ और समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो व्यापक जनआंदोलन छेड़ा जाएगा। साथ ही बिजली विभाग के कार्यालयों का घेराव करने और उन पर ताले लगाने की भी चेतावनी दी गई।
Jammu: बिशनाह में अघोषित बिजली कटौती पर भड़की शिवसेना हिंदुस्तान, बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 08, 2026, 12:52 IST
Jammu: बिशनाह में अघोषित बिजली कटौती पर भड़की शिवसेना हिंदुस्तान, बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन #VaranasiLiveNews
