तेज आंधी व पानी ने जमकर मचाई तबाही, 40-45 किमी की रफ्तार से चली हवा; VIDEO
बलिया जिले में बुधवार की शाम करीब पांच बजे आंधी व पानी ने जमकर तबाही मचाई। अचानक मौसम ने करवट लिया और तेज हवा के अंधेरा हो गया। इस दौरान करीब 40-45 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार तेज हवा के बीच गरज व चमक के साथ बारिश हुई, दृश्यता शून्य होने के कारण सड़कों पर वाहन लाइट जलाकर चले। आंधी इतनी तेज थी कि कई स्थानों पर लगभग 50 से अधिक जगहों पर पेड़ उखड़कर गए, कई घरों के टीन शेड हवा में उड़ गए, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मनियर में तेज हवा के साथ आई आंधी और बारिश में क्षेत्र के गंगापुर में जमकर ओले पड़े। इधर, शहर सहित ग्रामीण इलाकों में तेज बारिश से निचले इलाके में पानी जमा हो गया। लगभग दो घंटे तक हुई गरज व चमक के साथ धीमी व तेज बारिश से घर को लौटने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घरों के बाहर व खलिहान में रखे भूसे भींग गए। सुबह आसमान में बादलों का जमघट बना रहा लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही मौसम उमस भरी गर्मी हो गई। शाम होते ही तेजी आंधी व बारिश से तबाही मचाई। तेज गर्जना और बिजली की चमक के बीच शुरू हुई बारिश ने हालात बिगाड़ दिए थे। आंधी के कारण शहर और ग्रामीण इलाकों में अफरा-तफरी मची रही।भीमपुरा। मालीपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में तेज आंधी के साथ बारिश हो रही है ।इस बारिश से तापमान में जहां नमी आ गई है । हरे चारे बुआई के साथ ही धान की नर्सरी के लिए खेतों की जुताई का काम शुरू हो जाएगा।मालीपुर बाजार में नाली नहीं होने के कारण तथा नगरा बिल्थरारोड मार्ग के फोर लेने होने से दुकानों में पानी भर गया है।
तेज आंधी व पानी ने जमकर मचाई तबाही, 40-45 किमी की रफ्तार से चली हवा; VIDEO #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 29, 2026, 20:57 IST
तेज आंधी व पानी ने जमकर मचाई तबाही, 40-45 किमी की रफ्तार से चली हवा; VIDEO #VaranasiLiveNews
