देवरिया: 37 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ राजस्थान के सात युवक गिरफ्तार
सदर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को मेहड़ा पुरवा स्थित आरटीओ कार्यालय के पास 37 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ राजस्थान के सात युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से सात मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल चार वाहनों को सीज कर दिया है। पकड़े गए छह आरोपी बाड़मेर और एक बीकानेर जिले का निवासी है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के साथ धोखाधड़ी, कूटरचना और आपराधिक साजिश के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
देवरिया: 37 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ राजस्थान के सात युवक गिरफ्तार, #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 28, 2026, 12:00 IST
देवरिया: 37 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ राजस्थान के सात युवक गिरफ्तार, #VaranasiLiveNews
