गुरुग्राम: कैंटर खराब होने से टकराए सात वाहन, पिकअप और ट्रक सड़क किनारे बने गड्ढों में पलटे
गुरुग्राम। गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड स्थित घाटा रेडलाइट के पास शुक्रवार की रात करीब 11.30 बजे एक कैंटर खराब होने से पीछे कई वाहन टकरा गए। घाटा रेडलाइट के पास एकदम मोड होने के कारण वाहन चालकों को आगे खड़े अन्य वाहन दिखाई दिए और वे दूसरे वाहनों से टकराते गए। इसमें कैंटर, ट्रक, हाइवा, पिकअप, बस व एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हुई। इस दौरान ट्रक की टक्कर लगने से पिकअप सड़क किनारे बने गड्ढे में पलट गई। इसके साथ ही ट्रक भी अनियंत्रित होकर पलट गया। हालांकि इस हादसे में चालकों को चोटें नहीं आई हैं।
गुरुग्राम: कैंटर खराब होने से टकराए सात वाहन, पिकअप और ट्रक सड़क किनारे बने गड्ढों में पलटे #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 18, 2026, 18:55 IST
गुरुग्राम: कैंटर खराब होने से टकराए सात वाहन, पिकअप और ट्रक सड़क किनारे बने गड्ढों में पलटे #VaranasiLiveNews
