संसाधनों की बचत से भविष्य के संकट से निपटने में मिलेगी मदद, VIDEO

नगर में वार्ड नंबर-9 स्थित हनुमान मंदिर के सामने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से खाद्य तेल एवं ईंधन संरक्षण जागरूकता अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें महिलाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मुख्य वक्ता स्नेह लता श्रीवास्तव ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार का लक्ष्य जनता की भलाई और सुविधा सुनिश्चित करना है। सरकार चाहती है कि आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, क्योंकि जनता ही सरकार बनाती है और जनता के हितों की रक्षा करना सरकार का दायित्व है। उन्होंने लोगों से खाद्य तेल, डीजल-पेट्रोल तथा दैनिक उपयोग की वस्तुओं के संयमित उपयोग की अपील करते हुए कहा कि संसाधनों की बचत भविष्य में आने वाली किसी भी आपदा या आवश्यकता के समय सहायक सिद्ध हो सकती है। मौके पर आरती सिंह, मधु श्रीवास्तव, किरण पांडे, खुशबू कुमार वैद्य, दीपिका गुप्ता, संगीता मौर्य, सीमा देवी, प्रीति गुप्ता, तारा देवी, नंदिनी पांडे, अंजली पांडे, गायत्री शर्मा, रेखा देवी आदि रही।

संसाधनों की बचत से भविष्य के संकट से निपटने में मिलेगी मदद, VIDEO #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 17, 2026, 21:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


संसाधनों की बचत से भविष्य के संकट से निपटने में मिलेगी मदद, VIDEO #VaranasiLiveNews