बहादुरगढ़ में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल छठे दिन भी जारी

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा (सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित) के आह्वान पर नगर परिषद बहादुरगढ़ के कच्चे, पक्के और ठेकेदारी में कार्यरत सभी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को छठे दिन भी जारी रही। हड़ताल की अध्यक्षता इकाई प्रधान राजेश बालगुहेर ने की, जबकि मंच संचालन सचिव अमित ने किया। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए अपनी लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगों में सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के 23 व 31 दिसंबर 2025 के आदेशों के अनुसार 5 या 10 साल की सेवा पूरी कर चुके कर्मचारियों को पक्का करना, ठेका प्रथा समाप्त करना और पुरानी पेंशन योजना बहाल करना शामिल है। इसके अलावा कच्चे कर्मचारियों के नियमितीकरण और अन्य मांगों पर ठोस निर्णय लेने की भी मांग की गई। हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने झज्जर जिले में भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारी राजेश की मौत पर शोक व्यक्त किया और उन्हें “शहीद” का दर्जा देने की मांग की। यूनियन ने मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा और एक सरकारी नौकरी देने की मांग उठाई। इस दौरान सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे और ठेकेदारी कर्मियों ने भी हड़ताल को समर्थन

बहादुरगढ़ में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल छठे दिन भी जारी #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 06, 2026, 09:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


बहादुरगढ़ में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल छठे दिन भी जारी #VaranasiLiveNews