Saharanpur: शाकंभरी सिद्धपीठ में लगे पोस्टर, नवरात्र मेले में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की मांग

सहारनपुर। सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी क्षेत्र में सोमवार को कुछ संगठनों की ओर से पोस्टर लगाकर गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की गई। मां शाकंभरी देवी संघर्ष समिति के तत्वावधान में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में कई स्थानों पर पोस्टर लगाए। इन पोस्टरों में लिखा गया है कि सिद्धपीठ शाकंभरी क्षेत्र में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित है और नवरात्र मेले में रोजगार भी हिंदू समाज के लोगों को ही दिया जाए। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से भी मांग की कि 19 मार्च से शुरू होने वाले नवरात्र मेले में गैर हिंदुओं के प्रवेश को रोका जाए। नवरात्र मेले से पहले लगाए गए पोस्टर सिद्धपीठ शाकंभरी देवी में 19 मार्च से चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के साथ नवरात्र मेला शुरू होने जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शाकंभरी पहुंचकर मेले की तैयारियों का जायजा लिया था।

Saharanpur: शाकंभरी सिद्धपीठ में लगे पोस्टर, नवरात्र मेले में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की मांग #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 16, 2026, 19:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Saharanpur: शाकंभरी सिद्धपीठ में लगे पोस्टर, नवरात्र मेले में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की मांग #VaranasiLiveNews