बादशाहपुर: सेक्टर 56 में ग्रीन बेल्ट में खाली किए जा रहे सेप्टिक टैंक, बदबू और गंदगी से परेशान निवासी
बादशाहपुर सेक्टर 56 के निवासियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक गंभीर समस्या को उजागर किया है। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र के ग्रीन बेल्ट में अवैध रूप से सेप्टिक टैंकों को खाली किया जा रहा है जिससे पूरे इलाके में तेज बदबू फैल रही है और गंदगी का अंबार लग रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार यह कार्य देर रात या सुबह के समय किया जाता है, ताकि किसी की नजर न पड़े। निवासियों का कहना है कि सेप्टिक टैंक से निकलने वाला गंदा पानी और कचरा ग्रीन बेल्ट में जमा हो रहा है। इससे न केवल दुर्गंध फैल रही है बल्कि वहां की मिट्टी भी दलदल में बदलती जा रही है। इससे आसपास रहने वाले लोगों के लिए स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा भी बढ़ सकता है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह स्थिति विशेष रूप से चिंताजनक बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने इस मुद्दे को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की है। कई लोगों ने संबंधित विभागों को टैग कर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि ग्रीन बेल्ट जो पर्यावरण संतुलन के लिए महत्वपूर्ण होता है उसे इस तरह प्रदूषित करना पूरी तरह गलत और गैरकानूनी है। निवासियों की प्रशासन से अपील है कि इस अवैध गतिविधि को तुरंत रोका जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए जिससे एसी गतिविधियों पर रोक लग सके।
बादशाहपुर: सेक्टर 56 में ग्रीन बेल्ट में खाली किए जा रहे सेप्टिक टैंक, बदबू और गंदगी से परेशान निवासी #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 05, 2026, 19:31 IST
बादशाहपुर: सेक्टर 56 में ग्रीन बेल्ट में खाली किए जा रहे सेप्टिक टैंक, बदबू और गंदगी से परेशान निवासी #VaranasiLiveNews
