रोहतक: आंबेडकर कॉलोनी के लोगों ने जन स्वास्थ्य विभाग पर दिया धरना, दो साल से पानी की समस्या से हैं परेशान
पीने के पानी की किल्लत से परेशान रोहतक की आंबेडकर कॉलोनी के लोगों ने सोमवार को जन स्वास्थ्य विभाग कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि आंबेडकर कॉलोनी की गली नंबर तीन में पिछले दो साल से नलों में एक बूंद भी पानी नहीं आ रहा है। गली की अन्य सात अप्रोच गलियों के लोग भी रोजाना पानी के लिए भटक रहे हैं। कॉलोनी वासी सशी ने बताया कि मजबूरी में नलकूप और प्राइवेट टैंकर के पानी पर निर्भर रहना पड़ रहा है। टैंकर का पानी महंगा पड़ता है और नलकूप से निकलने वाला पानी पीने योग्य नहीं है।
रोहतक: आंबेडकर कॉलोनी के लोगों ने जन स्वास्थ्य विभाग पर दिया धरना, दो साल से पानी की समस्या से हैं परेशान #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 15, 2026, 13:59 IST
रोहतक: आंबेडकर कॉलोनी के लोगों ने जन स्वास्थ्य विभाग पर दिया धरना, दो साल से पानी की समस्या से हैं परेशान #VaranasiLiveNews
