रायबरेली: श्रीराम और भरत के मिलाप को देखने उमड़ी भीड़
रायबरेली: नगर पंचायत परशदेपुर कस्बे की रामलीला में बुधवार रात भगवान श्रीराम व भरत मिलाप का भव्य मंचन हुआ।भगवान श्रीराम भाई भरत के गले मिलते ही जय श्रीराम के जयकारों के जयघोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। रामलीला में भरत मिलाप के मंचन का यह मनमोहक दृश्य देख लोगो की आँखे नम हो गयी । 14 वर्षो के वनवास के बाद भगवान श्रीराम जब अयोध्या नगरी पहुचे तो भाई भरत को देखते ही गले से लगा लिया और दोनो ही भाइयो के आंखो मे आंसू आ गये यह दृश्य देख मौजूद लोग भावुक हो गए और जय श्रीराम का जयकारा लगाते हुए खुशी से झूम उठे। पूरा नगर क्षेत्र राममय हो गया था। इसके पहले शोभायात्रा निकाली गई।शोभयात्रा में भगवान श्रीराम लक्ष्मण माता सीता को रथ पर बैठाकर पूरे नगर क्षेत्र में के गलियों से होकर शोभायात्रा निकली । इस दौरान भगवान श्रीराम के स्वागत के लिए जगह जगह लोगो ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और आरती उतारी । भगवान श्रीराम की शोभायात्रा शुक्लाना धर्मशाला से शुरू हुआ जो साकेत नगर चौराहा, कटरा बाजार,जिल्ला बाजार,मेन चौराहा अंसार चौक से होते हुए कटरा बाजार पहुचा।इस दौरान क्षेत्र के मटियारा चौराहा,महावीरन,पूरे काजी,माता मिढुरिन देवी धाम सहित अन्य स्थानों से निकाली गई दर्जनों झांकियो ने लोगो का मनमोह लिया।वही डीजे की धुन पर युवा मंडली जमकर थिरके ।भरत मिलाप का मंचन देखने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।शोभयात्रा व क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से निकली सभी झांकियो का मिलाप कटरा बाजार में हुआ।इस अवसर पर रामलीला कमेटी अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा ,उपाध्यक्ष रिंकू मिश्रा,समाज सेवी ओमप्रकाश मौर्या, संजय पाण्डेय, मनोज मोदनवाल, सभासद चुन्ना मिश्रा,श्रीकान्त त्रिवेदी, महेश विश्वकर्मा ,सभासद चुन्ना मिश्रा, शुभम कौशल,पंकज मोदनवालसरवन कुमार, ,सुभम कौशल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
रायबरेली: श्रीराम और भरत के मिलाप को देखने उमड़ी भीड़ #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 29, 2026, 12:10 IST
रायबरेली: श्रीराम और भरत के मिलाप को देखने उमड़ी भीड़ #VaranasiLiveNews
