रायबरेली में करंट लगने से दुकानदार की मौत
यूपी के रायबरेली में सोमवार की सुबह करंट लगने से युवक की मौत हो गई। घटना गदागंज थाना क्षेत्र के जमुनीपुर चरुहार मजरे अलीपुर चकराई गांव की है। गांव निवासी विजय साहू पुत्र रामकिशुन साहू (56) की मौत हुई है। वह सुबह अपनी परचून की दुकान में बिजली का कांटा लगा रहे थे। इसी समय उसमें करंट आ गया। करंट लगने से वह झुलस गए। बेटे शिवम साहू ने बताया कि उन्नाव-प्रयागराज राजमार्ग मे जमुनीपुर चरुहार चौराहे पर हमारी परचून की दुकान है। दुकान में बिजली का कांटा लगाता समय पापा को करंट लग गया। इससे उनकी मौत हो गई। मौत के बाद घर में चीख पुकार मच गई।
रायबरेली में करंट लगने से दुकानदार की मौत #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 25, 2025, 11:47 IST
रायबरेली में करंट लगने से दुकानदार की मौत #VaranasiLiveNews
