राम मंदिर चढ़ावा चोरी: दो आरोपियों को रिमांड पर लेकर निकली पुलिस, होगी गहन पूछताछ

अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस बुधवार सुबह जिला जेल से आरोपी रमाशंकर मिश्रा और सुभाष श्रीवास्तव को 14 घंटे की कस्टडी रिमांड के लिए लेकर निकली। सुबह करीब 8:10 बजे पुलिस टीम जिला जेल पहुंची। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को अपने साथ ले गई। इसके बाद उन्हें पुलिस लाइन स्थित अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया गया। मेडिकल परीक्षण के बाद पुलिस लाइन परिसर में दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ होगी। पूछताछ के आधार पर उनकी निशानदेही पर संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की जाएगी। इस दौरान पुलिस लाइन के प्रवेश द्वार पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस अब तक चार आरोपियों से कस्टडी रिमांड पर पूछताछ कर चुकी है और उनकी निशानदेही पर नगदी, आभूषण तथा दो चार पहिया वाहन बरामद कर चुकी है। रमाशंकर मिश्रा के पास से पहले करीब सात लाख रुपये बरामद हुए थे, जबकि गणना प्रभारी रहे सुभाष श्रीवास्तव के पास से अब तक कोई नकदी बरामद नहीं हुई है।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: दो आरोपियों को रिमांड पर लेकर निकली पुलिस, होगी गहन पूछताछ #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 15, 2026, 07:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


राम मंदिर चढ़ावा चोरी: दो आरोपियों को रिमांड पर लेकर निकली पुलिस, होगी गहन पूछताछ #VaranasiLiveNews